एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुख्यमंत्री ने राज्य के तीन विश्वविद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में एक उच्चस्तरीय बैठक में राज्य के तीन विश्वविद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों और निर्माण कार्यों की सोमवार को समीक्षा की।

देश की खबरें | मुख्यमंत्री ने राज्य के तीन विश्वविद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा की

लखनऊ, 14 जुलाई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में एक उच्चस्तरीय बैठक में राज्य के तीन विश्वविद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों और निर्माण कार्यों की सोमवार को समीक्षा की।

राज्य सरकार द्वारा यहां जारी एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने बलरामपुर स्थित मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय, मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय और मुरादाबाद स्थित गुरु जम्भेश्वर राज्य विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक में तीनों विश्वविद्यालयों के कुलपति भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुरादाबाद स्थित गुरु जम्भेश्वर राज्य विश्वविद्यालय की वेबसाइट तथा उसके ‘लोगो’ का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि इन नवस्थापित विश्वविद्यालयों को केवल शैक्षणिक परिसर न मानकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उस व्यापक दृष्टिकोण का विस्तार समझा जाए जिसमें हर जिले के युवाओं को गुणवत्तापरक, रोजगारपरक और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने का लक्ष्य समाहित है।

आदित्यनाथ ने निर्माण कार्यों की प्राथमिकता तय करते हुए निर्देश दिये कि पहले चरण में प्रशासनिक भवन, अकादमिक भवन और कुलपति निवास का निर्माण हर हाल में समय से और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए तथा दूसरे चरण में छात्रावासों एवं आवासीय भवनों के निर्माण को गति दी जाए।

उन्होंने तीनों विश्वविद्यालयों के सुचारु संचालन के निर्देश दिये कि पूर्णकालिक रजिस्ट्रार, परीक्षा नियंत्रक और वित्त नियंत्रक की तैनाती तत्काल की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि लिपिक संवर्ग की नियुक्ति प्रक्रिया अविलंब आरंभ की जाए, वरना कार्य संचालन प्रभावित होगा।

मुख्यमंत्री ने शिक्षकों की नियुक्ति के संबंध में कहा कि अगले तीन दिन के भीतर पद सृजन की प्रक्रिया पूरी कर विज्ञापन जारी किया जाए और चयन की काम शीघ्र प्रारंभ हो।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2025 10:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).