देश की खबरें | त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने पुनर्विकसित त्रिपुरेश्वरी मंदिर के उद्घाटन के लिए मोदी को आमंत्रित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें गोमती जिले में पुनर्विकसित माता त्रिपुरेश्वरी मंदिर का उद्घाटन करने के लिए आमंत्रित किया।

अगरतला, 15 फरवरी त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें गोमती जिले में पुनर्विकसित माता त्रिपुरेश्वरी मंदिर का उद्घाटन करने के लिए आमंत्रित किया।

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन मंत्रालय द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम प्रसाद योजना के अंतर्गत 51 शक्तिपीठों में से एक त्रिपुरेश्वरी मंदिर के पुनर्विकास के लिए 54 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'फेसबुक' पर लिखा, "भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से लोक कल्याण मार्ग, नयी दिल्ली स्थित उनके आवास पर मिलकर प्रसन्नता हुई। त्रिपुरा के लोगों की ओर से मैंने उन्हें माताबारी (त्रिपुरा) में पुनर्विकसित माता त्रिपुरेश्वरी मंदिर परिसर का उद्घाटन करने के लिए आमंत्रित किया।"

माताबारी मंदिर ट्रस्ट के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) भास्कर दासगुप्ता ने बताया कि पुनर्विकसित मंदिर अगले महीने उद्घाटन के लिए तैयार हो जाएगा।

उनके अनुसार त्रिपुरेश्वरी मंदिर (जो पूर्वोत्तर का सबसे बड़ा आध्यात्मिक पर्यटन स्थल है) में प्रतिदिन लगभग 18,000 से 20,000 श्रद्धालु आते हैं।

दासगुप्ता ने कहा कि नयी सुविधाएं खुलने के बाद एक दिन में लगभग 50,000 श्रद्धालु त्रिपुरेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर सकेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\