देश की खबरें | त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने भारत को चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए मोदी को बधाई दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी कि उन्होंने देश को जापान को पछाड़कर चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया है।
अगरतला, 25 मई त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी कि उन्होंने देश को जापान को पछाड़कर चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'फेसबुक' पर लिखा, "मोदी सरकार इतिहास रचने के लिए जानी जाती है। इस बार इतिहास रचने के साथ-साथ इसने देश को गौरवान्वित भी किया है। भारत जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। भारत चार हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन गया है।"
उन्होंने कहा कि नीति आयोग के सीईओ का अनुमान है कि भारत मात्र 2.5 वर्षों में जर्मनी को पीछे छोड़कर विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
उन्होंने कहा, "इस दृष्टिकोण और कार्य के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को बधाई।"
त्रिपुरा राज्य भाजपा ने भी एक और उपलब्धि हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व की प्रशंसा की।
पार्टी ने 'फेसबुक' पर पोस्ट किया, "यह देश के हर नागरिक के लिए गर्व का क्षण है! जापान को पछाड़कर भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। यह मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में एक मील का पत्थर है।"
नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी वी आर सुब्रह्मण्यम ने शनिवार को कहा कि भारत जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2025 07:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

