गंगटोक, 14 अप्रैल सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने सोमवार को डॉ. भीम राव आंबेडकर को उनकी 134वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘‘हम वाकई सौभाग्यशाली हैं कि हमें बाबासाहेब डॉ. भीम राव आंबेडकर की दूरदर्शिता और बुद्धिमत्ता का साक्षी बनने का अवसर मिला, जो हमारे इतिहास में एक महान व्यक्तित्व हैं।’’
तमांग ने कहा कि संविधान राष्ट्र के प्रति बाबासाहेब के सबसे उल्लेखनीय योगदान का प्रमाण है।
उन्होंने कहा, ‘‘प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री और अग्रणी समाज सुधारक, डॉ. आंबेडकर कई क्षेत्रों में एक परिवर्तनकारी शक्ति थे।’’
उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना जीवन हाशिए पर धकेले गए और वंचितों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया था।
तमांग ने कहा कि सामाजिक और आर्थिक न्याय के लिए आंबेडकर के अथक प्रयास पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।
उन्होंने कहा, ‘‘आइए, हम अपने संविधान में निहित मूल्यों को कायम रखने में दृढ़ रहें और इन दूरदर्शी नेता की विरासत का सम्मान करते रहें।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY