एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान के मुख्यमंत्री ने 7,800 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ शनिवार को यहां रोजगार उत्सव एवं युवा सम्मेलन का उद्घाटन किया और नौकरी के इच्छुक 7,800 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

देश की खबरें | राजस्थान के मुख्यमंत्री ने 7,800 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

कोटा (राजस्थान), 29 मार्च राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ शनिवार को यहां रोजगार उत्सव एवं युवा सम्मेलन का उद्घाटन किया और नौकरी के इच्छुक 7,800 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

राज्यभर के विभिन्न जिलों से प्रतिभागियों ने व्यक्तिगत और ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

शर्मा ने मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान की भी शुरुआत की तथा एआई अधिनियम, छात्र उपस्थिति ऐप, ऑन डिमांड परीक्षा (ओपन स्कूल), कौशल नीति, युवा नीति, रोजगार के लिए 10,000 रुपये की सहायता योजना के निर्देश तथा अटल ज्ञान केंद्र पर एक पुस्तिका का विमोचन किया।

जयपुर में वर्ष 2008 में हुए विस्फोट के पीड़ित की बेटी अनाक्षी जायसवाल को जयपुर के जिलाधिकारी के कार्यालय में कनिष्ठ सहायक के पद पर नियुक्त किया गया और उन्हें नियुक्ति पत्र भी सौंपा गया।

शर्मा ने इस मौके पर कहा कि राज्य सरकार एक वर्ष में एक लाख नौकरियां उपलब्ध कराने के अपने घोषणा पत्र के साथ आगे बढ़ रही है, जिसमें से 67,000 नौकरियां पहले ही प्रदान की जा चुकी हैं।

उन्होंने कांग्रेस द्वारा राज्य में रोजगार के संबंध में की गई आलोचना को लेकर पलटवार किया। शर्मा ने कांग्रेस से आग्रह किया कि वे एक कलम और एक नोटबुक रखें और उपलब्ध कराई जा रही नौकरियों की संख्या नोट करें।

बिरला ने इस मौके पर कहा कि राजस्थान दिवस इतिहास और परंपराओं के स्मरणोत्सव से कहीं आगे बढ़कर विकसित राजस्थान के प्रति प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2025 10:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).