देश की खबरें | राजस्थान के मुख्यमंत्री ने पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुने गए लोगों को बधाई दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को राज्य से पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुने गए लोगों को बधाई दी।

जयपुर, 26 जनवरी राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को राज्य से पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुने गए लोगों को बधाई दी।

उन्होंने कहा, ‘‘यह राज्य के लिए गौरव का क्षण है कि राजस्थान के शीन काफ निजाम (शिव किशन बिस्सा), बतूल बेगम और बैजनाथ महाराज को पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुना गया।’’

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘राजस्थान की विख्यात लोक गायिका बतूल बेगम जी, आध्यात्मिक गुरु बैजनाथ महाराज जी तथा साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए शीन काफ निजाम जी (श्री शिव किशन बिस्सा) को भारत सरकार द्वारा प्रतिष्ठित पद्मश्री पुरस्कार 2025 की सूची में सम्मिलित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप सभी की यह उपलब्धि राजस्थान के लिए गौरव का क्षण है।’’

शर्मा ने कहा कि समर्पण और सेवा की भावना से अर्जित उनकी असाधारण उपलब्धियां नयी पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इससे समाज में सकारात्मक बदलाव आता है।’’

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शीन काफ निजाम (साहित्य और शिक्षा), बतूल बेगम (कला) और बैजनाथ महाराज (अध्यात्म) को पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा की है।

बतूल बेगम जयपुर की एक प्रसिद्ध मांड और भजन लोक गायिका हैं, जो राजस्थानी लोकगीतों में माहिर हैं।

मुस्लिम समुदाय से होने के बावजूद उन्होंने भगवान गणपति और राम के भजन भी गाए हैं। भजनों की बेगम के नाम से लोकप्रिय 68 वर्षीय बेगम हाशिए पर पड़े मीरासी समुदाय से आती हैं और बालिका शिक्षा की प्रबल समर्थक हैं।

शीन काफ निजाम जोधपुर की एक उर्दू कवि और साहित्यिक विद्वान हैं और उन्होंने कई कविता संग्रह प्रकाशित किए हैं।

बैजनाथ महाराज सीकर से हैं और वह लक्ष्मणगढ़ में श्रद्धानंद आश्रम के मुख्य पुजारी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड