एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने गडकरी से शिवमोगा में पुल उद्घाटन समारोह स्थगित करने का आग्रह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने रविवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से 14 जुलाई को शिवमोगा की सागरा तालुका में सिगंदूर पुल के उद्घाटन और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के शिलान्यास समारोह को स्थगित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले से इसकी सूचना नहीं दी गई थी।

देश की खबरें | कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने गडकरी से शिवमोगा में पुल उद्घाटन समारोह स्थगित करने का आग्रह किया

बेंगलुरु, 13 जुलाई कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने रविवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से 14 जुलाई को शिवमोगा की सागरा तालुका में सिगंदूर पुल के उद्घाटन और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के शिलान्यास समारोह को स्थगित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले से इसकी सूचना नहीं दी गई थी।

विजयपुरा जिले के इंडी तालुका के अपने निर्धारित दौरे का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने गडकरी को लिखे एक पत्र में कहा कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के लिए इस तरह का कार्यक्रम निर्धारित करने से पहले राज्य सरकार से परामर्श करना अधिक उपयुक्त होता और उन्होंने गडकरी से इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश देने का अनुरोध किया।

सिद्धरमैया ने अपने पत्र में कहा, “मेरे संज्ञान में आया है कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के साथ मिलकर 14 जुलाई, 2025 को शिवमोग्गा जिले की सागर तालुका के नेहरू फील्ड में “राष्ट्र को समर्पण और शिलान्यास समारोह कार्यक्रम” का आयोजन कर रहा है और मुझे भी आमंत्रित किया गया है। हालांकि, मुझे इस कार्यक्रम के बारे में पहले से सूचित नहीं किया गया है।”

उन्होंने कहा कि उसी दिन विजयपुरा जिले के इंडी तालुका में उनकी अध्यक्षता में विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन कार्यक्रम पहले से ही निर्धारित है।

सिद्धरमैया ने कहा कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम निर्धारित करने से पहले सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के लिए राज्य सरकार के साथ परामर्श करना अधिक उपयुक्त होता।

उन्होंने कहा, "इसलिए, मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप विभाग को ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन के दौरान राज्य सरकार के साथ समन्वय करने का निर्देश दें। साथ ही आपसे आग्रह है कि इस कार्यक्रम को स्थगित कर दें और मुझे अपनी सुविधानुसार कुछ तिथियां प्रदान करें, ताकि मैं इस महत्वपूर्ण राज्य स्तरीय कार्यक्रम में आपके साथ शामिल हो सकूं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2025 09:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).