दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने शहर के विकास में बाधा डालने के लिए आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी (आप) की पूर्ववर्ती सरकार पर केंद्र के साथ सहयोग नहीं करके शहर के विकास में बाधा डालने का शुक्रवार को आरोप लगाया. उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी सरकार कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा और बुनियादी ढांचे की चुनौतियों समेत प्रमुख मुद्दों के समाधान के लिए केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करेगी.

(Photo Credits BJP)

नयी दिल्ली, 28 फरवरी : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी (आप) की पूर्ववर्ती सरकार पर केंद्र के साथ सहयोग नहीं करके शहर के विकास में बाधा डालने का शुक्रवार को आरोप लगाया. उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी सरकार कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा और बुनियादी ढांचे की चुनौतियों समेत प्रमुख मुद्दों के समाधान के लिए केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करेगी. उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में कानून-व्यवस्था को लेकर आयोजित एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल होने के बाद ये टिप्पणियां कीं.

बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया. बैठक में राष्ट्रीय राजधानी में अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और शासन संबंधी मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया गया. गुप्ता ने बैठक के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘चर्चा काफी सार्थक रही. इससे पहले केंद्र के साथ पिछली सरकार के असहयोग के कारण दिल्ली में कोई प्रगति नहीं हो पाई थी. जब भी भारत सरकार ने बड़ी समस्या पैदा करने वाले छोटे-छोटे मुद्दों पर विस्तृत जानकारी मांगी, तो ‘आप’ सरकार ने कभी सहयोग नहीं किया.’’ उन्होंने कहा कि बैठक में यातायात जाम, जलभराव और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अभियोजन पक्ष की भूमिका समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई. यह भी पढ़ें : Haryana: अंबाला में सीएम सैनी ने की शैलजा सचदेवा के लिए की मतदान की अपील

उन्होंने कहा, ‘‘महिला सुरक्षा पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई, जल्द ही सुरक्षा को मजबूत करने के लिए नीतियां बनाई जाएंगी. लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से संबंधित समाधान और दिल्ली में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय गिरोहों से उत्पन्न खतरे पर भी चर्चा की गई.’’ गुप्ता ने इस बात पर जोर दिया कि ‘‘डबल इंजन सरकार’’ अब सुचारू शासन और विकास सुनिश्चित करेगी. दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जबरदस्त जीत हासिल की और 26 साल से अधिक समय के बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की. पार्टी ने 70 में से 48 सीट हासिल कीं, जिससे ‘आप’ 22 सीट पर सिमट गई.

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Toss Winner Prediction: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Pitch Report: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में स्पिनरों को मिल सकती है मदद, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम की पिच का हाल

\