देश की खबरें | अरुणाचल के मुख्यमंत्री ने दलाई लामा संस्था को जारी रखने के निर्णय का स्वागत किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बुधवार को 14वें दलाई लामा द्वारा दलाई लामा संस्था की निरंतरता की पुनः पुष्टि का स्वागत करते हुए कहा कि यह निर्णय हिमालयी क्षेत्र और विश्व भर में लाखों लोगों के लिए अपार खुशी एवं आध्यात्मिक आश्वासन लेकर आया है।
ईटानगर, दो जुलाई अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बुधवार को 14वें दलाई लामा द्वारा दलाई लामा संस्था की निरंतरता की पुनः पुष्टि का स्वागत करते हुए कहा कि यह निर्णय हिमालयी क्षेत्र और विश्व भर में लाखों लोगों के लिए अपार खुशी एवं आध्यात्मिक आश्वासन लेकर आया है।
खांडू ने यह भी कहा कि हिमालयी क्षेत्र के लोगों में दलाई लामा संस्था के प्रति गहरी आस्था और अटूट श्रद्धा है और यह पुष्टि करुणा, ज्ञान और शांति के मूल्यों के प्रति लोगों की साझा प्रतिबद्धता को मजबूत करती है।
उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “परम पावन 14वें दलाई लामा द्वारा दलाई लामा की पवित्र संस्था को जारी रखने की पुनः पुष्टि का हार्दिक स्वागत है। यह निर्णय हिमालयी क्षेत्र और विश्व भर में लाखों लोगों के लिए अपार खुशी और आध्यात्मिक आश्वासन लेकर आया है।”
खांडू ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश के लोगों, विशेषकर मोनपा समुदाय और पूरे बौद्ध समुदाय की ओर से वह दलाई लामा के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।
उन्होंने कहा, “हम अगले दलाई लामा की मान्यता के लिए पारंपरिक तिब्बती बौद्ध प्रक्रिया का पूर्ण समर्थन करते हैं, जैसा कि गादेन फोडरंग के मार्गदर्शन में रेखांकित किया गया है। परम पावन हमें आने वाले कई वर्षों तक अपने ज्ञान और उपस्थिति से आशीर्वाद देते रहें।”
अपने 90वें जन्मदिन से चार दिन पहले तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने बुधवार को कहा कि दलाई लामा की संस्था जारी रहेगी और केवल गादेन फोडरंग ट्रस्ट के पास उनके उत्तराधिकारी को तय करने का अधिकार होगा।
इसके साथ ही उन्होंने इस संबंध में अनिश्चितता को समाप्त कर दिया कि उनके बाद उनका कोई उत्तराधिकारी होगा या नहीं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2025 05:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

