जरुरी जानकारी | केन्द्र सरकार ने राजस्व घाटे की भरपाई के लिये 14 राज्यों को 6,195 करोड़ रुपये जारी किये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केन्द्र सरकार ने बुधवार को अंतरण-बाद राजस्व घाटा अनुदान की मासिक किस्त के तौर पर 14 राज्यों को 6,195 करोड़ रुपये जारी किये।

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर केन्द्र सरकार ने बुधवार को अंतरण-बाद राजस्व घाटा अनुदान की मासिक किस्त के तौर पर 14 राज्यों को 6,195 करोड़ रुपये जारी किये।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के कार्यालय ने ट्वीट कर कहा, ‘‘15वें वित्त आयोग की अंतरिम सिफारिशों के आधार पर सरकार ने 14 राज्यों को अंतरण-बाद राजस्व घाटा अनुदान की 9वीं समान मासिक किस्त के रूप में नौ दिसंबर 2020 को 6,195.08 करोड़ रुपये जारी किये।’’

यह भी पढ़े | करोड़ों बैंक ग्राहकों के लिए खुशखबरी, 14 दिसंबर से बदल जाएंगे RTGS के ये नियम.

यह राशि आंध्र प्रदेश, असम, हिमाचल प्रदेश, केरल, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पंजाब, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल को जारी की गई।

चालू वित्त वर्ष के दौरान इतनी ही राशि अप्रैल से नवंबर माह के लिये अनुदान के तौर पर जारी की गई।

यह भी पढ़े | Google Year in Search 2020: गूगल पर साल 2020 में सबसे ज्यादा सर्च की गई IPL, कोरोना वायरस समेत ये 10 बड़ी खबरें.

वित्त आयोग ने केन्द्र सरकार के लिये एक प्रणाली बनाई है जिसके तहत वह केन्द्रीय करों में राज्यों के हिस्से के अंतरण के बाद उनके राजस्व घाटे की भरपाई के लिये धन उपलब्ध कराती है, इसे अंतरण- बाद राजस्व घाटा अनुदान कहा जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\