देश की खबरें | केंद्र सरकार ने सेंट्रल विस्टा परियोजना के वास्ते बंगाल को मिलने वाली धनराशि को रोका: अभिषेक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर पश्चिम बंगाल को धनराशि देने में रुकावट डालने का बृहस्पतिवार को आरोप लगाया।
अलीपुरद्वार (प.बंगाल), 27 अप्रैल तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर पश्चिम बंगाल को धनराशि देने में रुकावट डालने का बृहस्पतिवार को आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पश्चिम बंगाल में गरीब लोगों के लिए जारी होने वाली धनराशि को रोक दिया है और इस धनराशि का इस्तेमाल नयी दिल्ली में सेंट्रल विस्टा परियोजना के लिए किया जा रहा है।
तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव बनर्जी ने एक रैली को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल के भाजपा सांसदों पर राज्य की बकाया राशि रोकने की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया।
उन्होंने कुमारग्राम में एक रैली में कहा, ‘‘टीएमसी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो आपके अधिकारों के लिए लड़ेगी। भाजपा सरकार ने मनरेगा योजना के तहत धनराशि रोक दी है। भाजपा सरकार ने पश्चिम बंगाल में गरीब लोगों के लिए जारी होने वाली धनराशि को रोक दिया है और इस धनराशि का इस्तेमाल नयी दिल्ली में सेंट्रल विस्टा परियोजना के लिए किया जा रहा है।’’
बनर्जी की इस टिप्पणी पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और इन आरोपों को निराधार बताया।
भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘मनरेगा के तहत खर्च की गई राशि को लेकर राज्य सरकार द्वारा उपयोग प्रमाण पत्र जमा नहीं करने के कारण राशि रोक दी गई है।’’
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के लिए धनराशि को रोकने के लिए केंद्र की कई बार आलोचना की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2023 03:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

