देश की खबरें | वर्ष 2014 से पहले की केंद्र सरकार ‘‘अनिर्णय की शिकार थी’’: योगी आदित्यनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि 2014 के पहले की ‘‘केंद्र सरकार अनिर्णय की शिकार थी और देश का आधारभूत ढांचा कमजोर था।’’

लखनऊ, 17 जुलाई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि 2014 के पहले की ‘‘केंद्र सरकार अनिर्णय की शिकार थी और देश का आधारभूत ढांचा कमजोर था।’’

योगी ने 3,300 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के लिए सोमवार को आईआईएम रोड स्थित महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्ववर्ती विपक्षी सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 के पहले की ‘‘केंद्र सरकार अनिर्णय की शिकार थी, देश का आधारभूत ढांचा कमजोर था।’’

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा शुरू की गई योजनाएं ही आगे नहीं बढ़ पा रही थीं, कोई नयी परियोजना नहीं थी और भ्रष्टाचार चरम पर था।

उन्होंने कहा कि इससे आम जनमानस के मन में सरकार को लेकर अविश्वास था, लेकिन पिछले नौ वर्षों में नई-नई योजनाएं सामने आईं और भारत सुरक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हुआ। उन्होंने कहा कि आज दुश्मन टेढ़ी निगाहों से भारत की तरफ नहीं देख सकता है। उन्होंने कहा कि नौ वर्ष पहले आधारभूत ढांचा कमजोर होने से विकास नहीं हो पाता था, इससे रोजगार के नए अवसर भी विकसित नहीं हो पाते थे। उन्होंने कहा, ‘‘आज भारत हर एक क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो रहा है और अब प्रदेश की राजधानी के रक्षा गलियारा में ब्रह्मोस मिसाइल बनने जा रही है।’’

सोमवार को यहां जारी आधिकारिक बयान के अनुसार योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कहना है कि विकास का कोई विकल्प नहीं है तथा विकास ही देश और उत्तर प्रदेश के युवाओं को नयी दिशा दे सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘वर्ष 2014 के पहले देश में किसान शोषण का शिकार थे, उन्हें उनकी उपज का दाम नहीं मिल पाता था। आज पारदर्शी व्यवस्था के कारण किसानों के जीवन में परिवर्तन आया है। मंडी की व्यवस्था में आमूलचूल बदलाव हुआ है। इससे किसानों की आय कई गुना बढ़ी है। किसानों को उनका मुआवजा समय पर मिल पा रहा है। किसान पथ के निर्माण से लखनऊ वासियों के आवागमन मार्ग सुगम हो जाएगा।’’

कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ-सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के मड़ियांव आईआईएम क्रॉसिंग पर 04 लेन एलिवेटेड कॉरिडोर एवं अलीगढ़-कानपुर खंड के नवीगंज से मित्रसेन पुर का 04 लेन का लोकार्पण किया। उन्होंने साथ ही लखनऊ के लिए 475 करोड़ रुपये की 164 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान