देश की खबरें | केंद्र ने महादयी जल विवाद न्यायाधिकरण की रिपोर्ट प्रस्तुत करने की समय सीमा बढ़ाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र ने महादयी जल विवाद न्यायाधिकरण को अपनी अंतिम रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए समय सीमा बढ़ा दी है और अपने निष्कर्षों को पूरा करने के वास्ते अतिरिक्त छह महीने का समय दिया है। जल शक्ति मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है।

नयी दिल्ली, 28 फरवरी केंद्र ने महादयी जल विवाद न्यायाधिकरण को अपनी अंतिम रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए समय सीमा बढ़ा दी है और अपने निष्कर्षों को पूरा करने के वास्ते अतिरिक्त छह महीने का समय दिया है। जल शक्ति मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है।

महादयी नदी विवाद में गोवा, कर्नाटक और महाराष्ट्र राज्य शामिल हैं, जो नदी के जल बंटवारे को लेकर दशकों से असहमत हैं।

महादयी जल विवाद न्यायाधिकरण का गठन मूल रूप से 16 नवंबर, 2010 को अंतर-राज्यीय नदी जल विवाद अधिनियम, 1956 के तहत महादयी नदी और इसकी नदी घाटी से संबंधित विवादों का निपटारा करने के लिए किया गया था।

न्यायाधिकरण को शुरू में तीन साल के भीतर, 15 नवंबर 2013 तक अपनी रिपोर्ट और निर्णय प्रस्तुत करना था। न्यायाधिकरण ने हालांकि 21 अगस्त, 2013 को अपने कामकाज की प्रभावी तिथि का हवाला देते हुए समय सीमा बढ़ाने का अनुरोध किया, जिसे बाद में केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी।

तब से, न्यायाधिकरण को कई बार विस्तार दिया गया है। नवीनतम विस्तार तब दिया गया है जब न्यायाधिकरण ने अपनी रिपोर्ट पूरी करने के लिए एक अतिरिक्त वर्ष का अनुरोध किया था।

इसके बजाय, केंद्र ने न्यायाधिकरण को अपने निष्कर्षों को अंतिम रूप देने की आवश्यकता का हवाला देते हुए छह महीने का विस्तार दिया है।

न्यायाधिकरण ने 14 अगस्त, 2018 को अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट और निर्णय प्रस्तुत किया था लेकिन संबंधित राज्यों के बाद के संदर्भों और आवेदनों के कारण और विचार-विमर्श किये जाने की आवश्यकता हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\