एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | केंद्र का केरल के प्रति नकारात्मक रुख बरकरार: मु़ख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का केरल के प्रति नकारात्मक रुख जारी है और उसने ओणम त्योहार के लिए अतिरिक्त चावल आवंटन की राज्य की मांग को खारिज कर दिया है।

देश की खबरें | केंद्र का केरल के प्रति नकारात्मक रुख बरकरार: मु़ख्यमंत्री

तिरुवनंतपुरम, तीन जुलाई केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का केरल के प्रति नकारात्मक रुख जारी है और उसने ओणम त्योहार के लिए अतिरिक्त चावल आवंटन की राज्य की मांग को खारिज कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'फेसबुक' पर एक ‘पोस्ट’ साझा कर सभी राजनीतिक दलों से एकजुट होकर केंद्र सरकार के कथित केरल विरोधी रुख का विरोध करने का आह्वान किया है।

उन्होंने कहा कि केरल की मांग है कि गैर-प्राथमिकता वाले परिवारों को प्रति कार्ड पांच किलोग्राम चावल 8.30 रुपये की दर से उपलब्ध कराया जाए, जो वर्तमान में राज्य को अतिरिक्त आवंटन के रूप में उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने यह भी मांग की है कि गेहूं का आवंटन बहाल किया जाए, जो दो साल पहले तक अतिरिक्त आवंटन के रूप में दिया जा रहा था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ओणम जैसे विशेष अवसरों के दौरान बाजार में चावल की कीमत को बढ़ने से रोकने के लिए गैर-प्राथमिकता वाले वर्गों को यथासंभव खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित करना आवश्यक है।

विजयन ने कहा, "इसी संदर्भ में राज्य ने गैर-प्राथमिकता वाले वर्गों को अतिरिक्त चावल आवंटन की मांग की है।"

उन्होंने कहा, "गैर प्राथमिकता वाले वर्गों को गेहूं का आवंटन बहाल करने की मांग उठाई गई लेकिन केंद्र सरकार इन मांगों को खारिज कर रही है। ये मांग आम लोगों की मदद के लिए हैं। इस संबंध में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट विरोध किया जाना चाहिए।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "केंद्र सरकार की केरल विरोधी नीति को दुरुस्त करने के लिए लोगों का विरोध जरूरी है। इसके लिए हमें एकजुट होना होगा।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2025 10:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).