देश की खबरें | भगवान जगन्नाथ के रथ वापसी का उत्सव पूरे बंगाल में मनाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में शनिवार को श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथों को खींचा और रथ वापसी का उत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया।

कोलकाता, पांच जुलाई पश्चिम बंगाल में शनिवार को श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथों को खींचा और रथ वापसी का उत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया।

श्रद्धालु पूर्वी मेदिनीपुर जिले के तटीय शहर दीघा में एकत्र हुए, जहां नवनिर्मित जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा उत्सव पहली बार मनाया गया।

कोलकाता से लगभग 200 किमी दूर दीघा में रथों को ‘मासिर बारी’ (तीनों देवी-देवताओं की मौसी के घर) से नए जगन्नाथ मंदिर तक खींचा गया और इस दौरान 750 मीटर का रास्ता तय किया गया।

कोलकाता में पार्क स्ट्रीट-जेएल नेहरू रोड क्रॉसिंग, मौलाली, पार्क सर्कस 7 प्वाइंट, शेक्सपीयर सारनी, ​​​​हंगरफोर्ड स्ट्रीट, इस्कॉन मंदिर में हजारों लोग एकत्र हुए और जब रथ खींचे जा रहे थे तो भक्त ‘हरे कृष्ण’ और ‘जय जगन्नाथ’ की धुन पर नृत्य कर रहे थे।

इस्कॉन (अंतरराष्ट्रीय कृष्ण चेतना सोसायटी) द्वारा आयोजित धार्मिक शोभायात्रा में रथों को खींचने के दौरान लोगों में रस्सियों को छूने की होड़ मच गई।

नादिया जिले के मायापुर में स्थित इस्कॉन के वैश्विक मुख्यालय में रथ वापसी यात्रा निकाली गई, जहां हजारों भक्त पहुंचे। महानगर के विभिन्न हिस्सों और राज्य के अन्य स्थानों पर भी धार्मिक संगठनों द्वारा रथ खींचे गए और कई घरों में भी रथ खींचे गए, जहां वर्षों से पारंपरिक रूप से प्रतिमाओं की पूजा की जाती रही है।

ढोल की थाप के बीच महेश (हुगली जिला), महिसादल (पूर्व मेदिनीपुर), बेलघरिया (उत्तर 24 परगना) के रथतला, बागबाजार (कोलकाता), जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, इंग्लिश बाजार (मालदा) और राज्य के अन्य हिस्सों में 27 जून को रथयात्रा के नौ दिन बाद आयोजित होने वाले रथ वापसी उत्सव पर फूलों से सजे रथ निकाले गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड