विदेश की खबरें | ट्रंप के खिलाफ मामला उस न्यायाधीश को सौंपा गया है जिसे उन्होंने खुद नियुक्त किया था
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मियामी, नौ जून (एपी) पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ संघीय आपराधिक मामला उस न्यायाधीश को सौंपा गया है जिसे उन्होंने खुद नियुक्त किया था।
मियामी, नौ जून (एपी) पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ संघीय आपराधिक मामला उस न्यायाधीश को सौंपा गया है जिसे उन्होंने खुद नियुक्त किया था।
ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित आवास पर संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई) की छापेमारी के दौरान जब्त गोपनीय दस्तावेजों की जांच के लिए एक स्वतंत्र मध्यस्थ नियुक्त किये जाने के रिपब्लिकन के अनुरोध को स्वीकार करने संबंधी फैसले को लेकर न्यायाधीश को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।
इस मामले से जुड़े एक व्यक्ति का कहना है कि इस मामले को पूर्व संघीय अभियोजक न्यायाधीश एलीन कैनन को सौंपा गया है, जिन्हें 2020 में ट्रंप द्वारा फोर्ट पीयर्स की पीठ में नामित किया गया था।
कैनन सुर्खियों में तब आई जब उन्होंने एफबीआई द्वारा जब्त किए गए दस्तावेजों की समीक्षा के लिए एक तथाकथित विशेष मध्यस्थ को मंजूरी देने संबंधी फैसला दिया था।
कुछ विशेषज्ञों ने कहा था कि न्यायाधीश ने पूर्व राष्ट्रपति को अनुचित सम्मान दिया और अनावश्यक रूप से न्याय विभाग के काम में बाधा पहुंचाई थी।
उनके आदेश को अंततः एक संघीय अपील अदालत ने खारिज कर दिया था।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)