देश की खबरें | शिवसेना नेता की हत्या में इस्तेमाल की गई कार राजस्थान में मिली, आरोपियों की तलाश तेज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने राजस्थान के एक गांव से शिवसेना नेता अशोक घोडी की हत्या में इस्तेमाल की गई कार बरामद कर ली है जबकि फरार तीन आरोपियों की तलाश जारी है।
पालघर, तीन फरवरी पुलिस ने राजस्थान के एक गांव से शिवसेना नेता अशोक घोडी की हत्या में इस्तेमाल की गई कार बरामद कर ली है जबकि फरार तीन आरोपियों की तलाश जारी है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि फरार आरोपियों में से दो हत्या करने के बाद कार से राजस्थान भाग गए। उन्होंने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने एक दूरदराज के गांव में वाहन का पता लगाया तथा रविवार रात को उसे जब्त कर लिया।
बीस जनवरी को लापता हुए घोडी का शव 31 जनवरी को पड़ोसी राज्य गुजरात के वलसाड जिले के भिलाड में एक खदान में उनकी कार की डिक्की में मिला था।
पुलिस के अनुसार, हत्या में सात लोग शामिल थे और इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने कहा कि घोडी के भाई सहित तीन फरार आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘हमने इस जांच में कोई कसर नहीं छोड़ी है और सभी दोषियों को न्याय के कठघरे में लाने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।’’ पुलिस ने मामले की जांच के लिए आठ टीम बनाई हैं।
इससे पहले, घोडी के परिवार के सदस्यों ने जिला प्रभारी मंत्री गणेश नाइक से मुलाकात की और मुख्य आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की अपनी मांग दोहराई। नाइक ने जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) बालासाहेब पाटिल को जांच में परिवार के बयानों को शामिल करने का निर्देश दिया।
पुलिस को 31 जनवरी को घोडी का शव उनकी कार की डिक्की में मिला, जो भिलाड़ में एक पत्थर की खदान में डूबी हुई थी। गाड़ी को 40-45 फुट गहरे पानी से भरे गड्ढे से निकाला गया।
परिवार ने दावा किया है कि मारे गए शिवसेना नेता का भाई जिले में शराब माफिया का हिस्सा था और घोडी ने शराब से जुड़ी अवैध गतिविधियों के बारे में कई बार शिकायत की थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2025 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

