देश की खबरें | कार ने मारी मोटरसाइकिल को टक्कर, एक युवक की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा के सेक्टर 30 में एक कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई और एक अन्य युवक घायल हो गया।
नोएडा (उप्र), 27 अक्टूबर नोएडा के सेक्टर 30 में एक कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई और एक अन्य युवक घायल हो गया।
इस बीच, सूरजपुर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।
यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: कल 71 सीटों पर होगी वोटिंग, जनता-जनार्दन इन दिग्गजों के भाग्य का करेगी फैसला.
थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि निठारी गांव में रहने वाले दो युवक रिजवान तथा शाहनवाज सोमवार देर रात को मोटरसाइकिल पर सवार होकर सेक्टर 30 स्थित राम विहार सोसाइटी के पास से गुजर रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दिया।
उन्होंने बताया कि कार चालक मौके से भाग गया।
यह भी पढ़े | दुकानदारों और व्यापारियों को 31 मार्च तक पूरा करना होगा ये काम, रिजर्व बैंक ने बदला QR Code का नियम.
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने शाहनवाज को मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि रिजवान की हालत नाजुक बनी हुई है।
इस बीच, सूरजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में 16 वर्षीय विशाल की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2020 03:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

