देश की खबरें | तेलंगाना में नागार्जुन सागर पर उपचुनाव टीआरएस, भाजपा, कांग्रेस के लिए ‘अग्नि परीक्षा’ की तरह होगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना की नागार्जुन सागर विधानसभा सीट पर उपचुनाव सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस), भाजपा और कांग्रेस के लिए एक ‘अग्नि परीक्षा’ की तरह होगा। ये तीनों दल इस उपचुनाव में जीत दर्ज करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं ताकि 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी इस सीट पर बढ़त हासिल की जा सके।

हैदराबाद, तीन अप्रैल तेलंगाना की नागार्जुन सागर विधानसभा सीट पर उपचुनाव सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस), भाजपा और कांग्रेस के लिए एक ‘अग्नि परीक्षा’ की तरह होगा। ये तीनों दल इस उपचुनाव में जीत दर्ज करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं ताकि 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी इस सीट पर बढ़त हासिल की जा सके।

इस विधानसभा सीट पर 17 अप्रैल को उपचुनाव होगा। कई अन्य दलों के उम्मीदवार और निर्दलीय भी चुनाव मैदान में है लेकिन मुख्य मुकाबला इन तीन दलों के बीच है।

इस सीट पर उपचुनाव इसलिए कराया जा रहा है क्योंकि टीआरएस के मौजूदा विधायक नोमुला नरसिम्हैया का पिछले दिसम्बर में निधन हो गया था।

भाजपा ने इस सीट के उपचुनाव के लिए पी रवि कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया है जबकि कांग्रेस ने के जन रेड्डी को चुनाव मैदान में उतारा है। रेड्डी 2018 के विधानसभा चुनाव में इसी निर्वाचन क्षेत्र से हार गये थे। रेड्डी इस सीट से सात बार विधायक रहे हैं।

वर्ष 2018 का विधानसभा चुनाव, दुब्बाक विधानसभा सीट के उपचुनाव और ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव (जीएचएमसी) चुनावों में लगातार हार के बाद नागार्जुन सागर विधानसभा सीट के उपचुनाव में जीत दर्ज करना कांग्रेस के कायाकल्प के वास्ते एक ‘रामबाण’ साबित हो सकता है।

टीआरएस ने इस सीट पर नोमुला भगत कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है।

मुख्यमंत्री के चन्द्रशेखर राव ने इस निर्वाचन क्षेत्र में 10 फरवरी को एक जनसभा को संबोधित किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान