एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में थमा तेजी का दौर, सेंसेक्स 269 अंक टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में नरमी के रुख के बीच स्थानीय बाजार में तेल एवं गैस, पूंजीगत उत्पाद और दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों (एफएमसीजी) के शेयरों में बिकवाली होने से लगातार छह सत्रों से जारी तेजी का सिलसिला शुक्रवार को थम गया। इस दौरान दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हल्की गिरावट के साथ बंद हुए।

जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में थमा तेजी का दौर, सेंसेक्स 269 अंक टूटा

मुंबई, 21 जून वैश्विक बाजारों में नरमी के रुख के बीच स्थानीय बाजार में तेल एवं गैस, पूंजीगत उत्पाद और दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों (एफएमसीजी) के शेयरों में बिकवाली होने से लगातार छह सत्रों से जारी तेजी का सिलसिला शुक्रवार को थम गया। इस दौरान दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हल्की गिरावट के साथ बंद हुए।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 269.03 अंक यानी 0.35 प्रतिशत गिरकर 77,209.90 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 676.93 अंक गिरकर 76,802 पर भी आ गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी 65.90 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,501.10 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 100.1 अंक बढ़कर 23,667.10 के रिकॉर्ड कारोबारी स्तर पर पहुंच गया था।

इसके साथ ही शेयर बाजार में पिछले छह कारोबारी सत्रों से जारी तेजी का सिलसिला थम गया। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही अपने-अपने रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर पहुंच गए थे।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में अल्ट्राटेक सीमेंट, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा मोटर्स, नेस्ले, टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही।

इसके उलट भारती एयरटेल, इन्फोसिस, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, विप्रो और एनटीपीसी के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया के कॉस्पी, जापान के निक्की, चीन के शंघाई कंपोजिट और हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट दर्ज की गई।

यूरोप के बाजार दोपहर के सत्र में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 415.30 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.16 प्रतिशत गिरकर 85.57 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 141.34 अंक चढ़कर 77,478.93 अंक के अपने उच्चतम स्तर और निफ्टी 51 अंक बढ़कर 23,567 के नए समापन शिखर पर बंद हुआ था।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2024 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).