कोविड-19 जांच संबंधी वेबसाइट के कुछ ही घंटों में ठप होने के बाद ब्रिेटेन सरकार ने माफी मांगी
स्वास्थ्य मंत्री मैट हैंकॉक ने बृहस्पतिवार को अपनी दैनिक प्रेसवार्ता में कोरोना वायरस की जांच में तेजी लाने के लिए एक योजना की घोषणा करते हुए कहा था कि कोई भी प्रमुख कर्मचारी, जिसे जांच की आवश्यकता हो, वह शुक्रवार से इसके लिए पंजीकरण कर सकता है।
लंदन, 24 अप्रैल कोरोना वायरस की जांच का पंजीकरण कराने के लिए शुरू की गई वेबसाइट जबरदस्त मांग के कारण तीन घंटे के भीतर ही ठप हो गई। इसके बाद शुक्रवार को ब्रिटेन की सरकार ने इसको लेकर माफी मांगी।
स्वास्थ्य मंत्री मैट हैंकॉक ने बृहस्पतिवार को अपनी दैनिक प्रेसवार्ता में कोरोना वायरस की जांच में तेजी लाने के लिए एक योजना की घोषणा करते हुए कहा था कि कोई भी प्रमुख कर्मचारी, जिसे जांच की आवश्यकता हो, वह शुक्रवार से इसके लिए पंजीकरण कर सकता है।
इसके योजना के तहत जरूरी सेवाओं में लगे कर्मचारियों और उनके परिवार के करीब एक करोड़ लोगों को स्वाब नमूने देने और घरेलू जांच किट के लिए आवेदन करने की सुविधा देने की तैयारी थी।
वेबसाइट के अतिरिक्त पंजीकरण स्वीकार नहीं करने के बाद स्वास्थ्य एवं सामाजिक देखभाल विभाग ने कहा, '' जांच के लिए पंजीकरण कराने को लेकर आज (शुक्रवार) भारी मांग दर्ज की गई। हम किसी भी असुविधा के लिए माफी मांगते हैं।''
उन्होंने कहा, '' हम उपलब्धता को तेजी से बढ़ाने पर काम कर रहे हैं। कल (शनिवार) से अधिक जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।''
सरकार ने कहा कि वेबसाइट शुरू होने के दो मिनट के अंदर ही देशभर से करीब 5,000 घरेलू जांच किट की मांग सामने आई जबकि करीब 15,000 जांच के पंजीकरण के आवेदन प्राप्त हुए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2020 09:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

