देश की खबरें | भोपाल में जंगली जानवर के हमले में बालक की मौत,वन विभाग ने परिवार की आर्थिक मदद की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जंगली जानवर के हमले में सात साल के एक बच्चे की मौत हो गई। स्थानीय प्रशासन ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

भोपाल, 16 जून मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जंगली जानवर के हमले में सात साल के एक बच्चे की मौत हो गई। स्थानीय प्रशासन ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इससे पहले एक पुलिस अधिकारी ने कहा था कि बुधवार देर रात भोपाल के निशातपुरा इलाके में आवारा कुत्तों के एक झुंड ने रितिक भामोर नामक बच्चे पर हमला कर उसे मार डाला।

भोपाल जिला प्रशासन ने एक बयान में कहा, ‘‘ पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि बच्चे की मौत जंगली जानवर के हमले में हुई है।’’

भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए वन विभाग का एक दल इलाके का विस्तृत सर्वेक्षण कर रहा है।

बयान में कहा गया है कि वन विभाग ने पीड़ित के परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि लड़का सेना के इलाके के पास स्थित निशातपुरा में एक सुनसान जगह पर मृत पाया गया।

उन्होंने कहा कि बच्चे के माता-पिता मजदूरी करते हैं।

उन्होंने कहा कि घटना का पता तब चला जब तड़के चार बजे बच्चे की मां ने बच्चे को घर में नहीं पाया और उसने आसपास के इलाके में उसकी तलाश शुरू कर दी।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि बाद में मां को अपने बेटे का शव घर से कुछ दूरी पर पड़ा हुआ मिला।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद लड़के का शव उसके माता-पिता को सौंप दिया गया।

दिमो

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Bangkok Train Accident: थाईलैंड के बैंकॉक में मालगाड़ी ने बस को मारी टक्कर, 8 की मौत, 25 घायल; रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO आया सामने

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Key Players To Watch Out: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें