खेल की खबरें | गेंदबाजों ने श्रीलंका को मजबूत स्थिति में पहुंचाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पहले टेस्ट में 342 रन के स्कोर का बचाव करने में नाकाम रहने के कारण आलोचना का सामना कर रहे श्रीलंका के स्पिनरों ने पहली पारी में पाकिस्तान का स्कोर सात विकेट पर 191 रन कर दिया है।

पहले टेस्ट में 342 रन के स्कोर का बचाव करने में नाकाम रहने के कारण आलोचना का सामना कर रहे श्रीलंका के स्पिनरों ने पहली पारी में पाकिस्तान का स्कोर सात विकेट पर 191 रन कर दिया है।

श्रीलंका के पहली पारी के 378 रन से पाकिस्तान की टीम अब भी 187 रन पीछे है।

श्रीलंका की ओर से आफ स्पिनर रमेश मेंडिस ने 42 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

पहले टेस्ट में पदार्पण करने वाले आगा सलमान (62) ही पाकिस्तान की ओर से टिककर खेल पाए। वह दिन की अंतिम गेंद पर प्रबाथ जयसूर्या (59 रन पर दो विकेट) की गेंद पर स्लिप में धनंजय डिसिल्वा को कैच दे बैठे।

कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद टीम में वापसी कर रहे श्रीलंका के तेज गेंदबाज असित फर्नांडो ने पारी की पहली ही गेंद पर अब्दुल्ला शफीक (00) को बोल्ड किया।

जयसूर्या ने इसके बाद बड़ी सफलता हासिल की जब पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (16) उनकी गेंद को विकेटों पर खेलकर बोल्ड हो गए।

डिसिल्वा ने इमाम उल हक (32) को पवेलियन भेजा।

मेंडिस ने इसके बाद तीन विकेट जल्दी चटकाकर पाकिस्तान का मध्य क्रम ध्वस्त किया। उन्होंने मोहम्मद रिजवान (24) और फवाद आलम (24) को पगबाधा करने के बाद मोहम्मद नवाज (12) को विकेट के पीछे कैच कराया।

इससे पहले श्रीलंका ने दिन की शुरुआत छह विकेट पर 315 रन से करते हुए 378 रन बनाए।

तेज गेंदबाज नसीम शाह ने कल के दोनों नाबाद बल्लेबाजों दुनिथ वेलालागे (11) और निरोशन डिकवेला (51) को आउट किया।

मेंडिस ने 35 रन बनाकर टीम का स्कोर 350 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

पाकिस्तान की ओर से नसीम शाह और यासिर शाह ने तीन-तीन विकेट चटकाए।

दिमुथ करूणारत्ने की पीठ में जकड़न के कारण डिसिल्वा कार्यवाहक कप्तान की भूमिका निभा रहे हैं। श्रीलंका के टीम मैनेजर महिंदा हलानगोडा ने कहा कि उनका बाकी मैच में खेलना संदिग्ध है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\