विदेश की खबरें | भारत और नेपाल के बीच सीमा मुद्दे से उनके द्विपक्षीय संबंध प्रभावित नहीं होने चाहिए : ग्यावली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली ने सोमवार को कहा कि भारत और नेपाल के बीच सीमा के मुद्दे से उनके द्विपक्षीय संबंधों की अन्य गतिशीलता को प्रभावित नहीं होना चाहिए।
काठमांडू, 29 जून नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली ने सोमवार को कहा कि भारत और नेपाल के बीच सीमा के मुद्दे से उनके द्विपक्षीय संबंधों की अन्य गतिशीलता को प्रभावित नहीं होना चाहिए।
उन्होंने उम्मीद जतायी कि विवाद कूटनीतिक प्रयास के जरिए सुलझाया जाएगा।
यह भी पढ़े | ईरान ने डोनल्ड ट्रंप की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया, इंटरपोल से मांगी मदद.
नेपाल ने इस महीने संविधान संशोधन के जरिए देश के राजनीतिक नक्शे में बदलाव की प्रक्रिया को पूरा किया है। इसमें भारत के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण तीन क्षेत्रों को शामिल किया गया है।
भारत ने संविधान संशोधन के जरिए नेपाल की संसद द्वारा नए राजनीतिक नक्शे में भारतीय क्षेत्र के दावे वाले लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा को शामिल किए जाने पर कड़ी आपत्ति दर्ज की है।
यह भी पढ़े | पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज पर हमला, 11 की मौत, आतंकियों का बंधक बनाने का प्रयास विफल.
ग्यावली ने नेशनल असेंबली की एक बैठक में कहा, '' हमें पूरा विश्वास है कि यह विवाद कूटनीतिक प्रयास के जरिए सुलझ जाएगा। नेपाल-भारत के बहुआयामी संबंधों पर प्रभाव डालने वाला कोई कदम नहीं उठाया जाएगा। सीमा मुद्दे को भारत के साथ नेपाल के संबंधों की समग्र स्थिति को प्रभावित नहीं करना चाहिए।''
उन्होंने कहा कि सरकार इस विवाद को सुलझाने के लिए लगातार भारत के साथ संपर्क में है।
काठमांडू पोस्ट ने विदेश मंत्री के हवाले से कहा, '' हम भारत के साथ संपर्क में हैं।''
उन्होंने कहा, '' हम इस मुद्दे को बातचीत के जरिए सुलझाने को लेकर प्रतिबद्ध हैं और मुझे उम्मीद है कि हम इसे सुलझाने में समर्थ होंगे। हम विवाद को हल करेंगे लेकिन उकसावे और भावनाओं से नहीं।''
वहीं, एक सवाल के जवाब में ग्यावली ने कहा कि नेपाल और चीन के बीच कोई सीमा विवाद नहीं था।
उन्होंने नेपाली क्षेत्र में चीन के अतिक्रमण को लेकर मीडिया में आई खबरों को ''फर्जी खबर'' करार दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)