देश की खबरें | युवक का शव कई हिस्सों में मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में 22 वर्षीय एक युवक की कथित तौर पर जमीन के एक विवाद को लेकर हत्या कर दी गई और उसका शव कई हिस्सों में यहां पास से मिला। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेतिया, 23 अगस्त बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में 22 वर्षीय एक युवक की कथित तौर पर जमीन के एक विवाद को लेकर हत्या कर दी गई और उसका शव कई हिस्सों में यहां पास से मिला। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी।

बेतिया के प्रभारी पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन ने रविवार को बताया कि मृतक की पहचान मुहम्मद अब्दुल खालिद हुसैन (22) के तौर पर हुई है जो यहां लालू नगर का रहने वाला था।

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी के कारण पश्चिम रेलवे पर राजस्व का 2,255 करोड़ से ज्यादा का नुकसान: 23 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुहम्मद अब्दुल खालिद हुसैन के पिता अख्तर हुसैन ने संवाददाताओं को बताया कि शनिवार शाम करीब 7 बजे उनका बेटा किसी व्यक्ति के साथ घर से निकला था और देर रात नहीं लौटा।

उन्होंने कहा कि रविवार सुबह सूचना मिली कि मक्का फैक्ट्री के पास एक बोरे में सिर कटा हुआ शव पड़ा है। अख्तर ने बताया कि उन्होंने कपड़ों से शव की पहचान की।

यह भी पढ़े | 4 Year Old Girl Raped & Killed in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में 4 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार.

उन्होंने आरोप लगाया कि एक स्थानीय नेता के पति ने उनके पुत्र की जमीन के एक विवाद को लेकर कर दी। उक्त नेता से सम्पर्क करने के प्रयास किये गए लेकिन सम्पर्क नहीं हो पाया।

रंजन ने बताया कि शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। उन्होंने कहा कि परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\