देश की खबरें | मर्चेंट नेवी के लापता कर्मी का शव समुद्र में पाया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मर्चेंट नेवी के 23 वर्षीय उस कर्मी का शव अरब सागर में पाया गया जो कुछ दिन से लापता था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
मुंबई, छह फरवरी मर्चेंट नेवी के 23 वर्षीय उस कर्मी का शव अरब सागर में पाया गया जो कुछ दिन से लापता था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि मूल रूप से राजस्थान के निवासी सुनील पचार पिछले साल नवंबर से मर्चेंट नेवी के एक जहाज पर अस्थायी कर्मी के तौर पर काम कर रहे थे।
सोमवार की रात पचार जहाज के डेक पर सोने चले गए और बाद में उनका पता नहीं चला।
अधिकारी ने बताया कि जहाज पर पचार को नहीं पाकर उनके सहकर्मियों ने यहां ‘येलो गेट’ थाने में शिकायत दर्ज कराई।
बुधवार को कुछ स्थानीय लोगों ने ‘ससून डॉक’ इलाके में समुद्र में एक शव को देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और दोपहर में शव बरामद किया तथा मृतक की पहचान पचार के रूप में हुई।
उन्होंने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार व्यक्ति की डूबने से मौत हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
अधिकारी ने बताया कि शव को आगे की जांच के लिए सेंट जॉर्ज अस्पताल भेज दिया गया है।
अधिकारी ने बताया कि दक्षिण मुंबई में कोलाबा पुलिस ने दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर ली है और आगे की जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2025 02:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

