देश की खबरें | अलीगढ़ के रहने वाले युवक का शव ग्रेटर नोएडा में मिला, आत्महत्या की आशंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ग्रेटर नोएडा के एक मकान से बृहस्पतिवार को 21 साल के युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस को आशंका है कि यह आत्महत्या का मामला है।

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 15 जून ग्रेटर नोएडा के एक मकान से बृहस्पतिवार को 21 साल के युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस को आशंका है कि यह आत्महत्या का मामला है।

पुलिस ने बताया कि मूल रूप से अलीगढ़ जिले के रहने वाले युवक का शव इकोटेक 3 थाना क्षेत्र के सुत्याना गांव स्थित उसके मकान के कमरे की छत में फंदे से लटका हुआ मिला।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘पुलिस को आज स्थानीय निवासियों ने फोन पर एक मकान से बदबू आने की सूचना दी।’’

उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो उसे फंदे से लटका हुआ शव मिला।

प्रवक्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और युवक के परिवार को सूचित कर दिया गया है।

पुलिस को अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now