एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कुशीनगर में युवक का शव पेड़ से लटका मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र के नोनिया पट्टी गांव में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शीशम के पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कुशीनगर में युवक का शव पेड़ से लटका मिला

कुशीनगर (उप्र), नौ जून कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र के नोनिया पट्टी गांव में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शीशम के पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान बुलेट चौहान (30) पुत्र रामचंद्र चौहान के रूप में हुई। वह विवाहित था।

सोमवार को दोपहर में ग्रामीणों ने शव को पेड़ से लटका देखा और उन्होंने तुरंत बहादुरपुर पुलिस चौकी और तरयासूजान थाने को सूचित किया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। घटनास्थल बिहार सीमा से सटे बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित है।

इस संबंध में पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2025 05:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).