एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गोरखपुर में एक बाग से किशोरी का शव बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के बारी गांव से शनिवार को पुलिस ने एक किशोरी का शव बरामद किया। उसकी गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं।

देश की खबरें | गोरखपुर में एक बाग से किशोरी का शव बरामद

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), 27 अगस्त महाराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के बारी गांव से शनिवार को पुलिस ने एक किशोरी का शव बरामद किया। उसकी गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं।

पुलिस को शव से कुछ दूरी पर उसकी साइकिल, सैंडल और बैग मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, मृतका की उम्र करीब 18 साल है और वह इंदरपुर चौराहा स्थित एक संस्थान में कंप्यूटर की पढ़ाई कर रही थी।

परिवार के सदस्यों के अनुसार, वह शनिवार दोपहर 12.30 बजे कंप्यूटर कोचिंग क्लास के लिए घर से निकली और दोपहर करीब 1.30 बजे ग्रामीणों ने उसका शव एक बाग में देखा।

महाराजगंज के पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने बताया कि लड़की की हत्या धारदार हथियार से की गई है, उसके गले पर चोट के निशान मौजूद थे। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2022 08:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).