एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ठाणे में लापता युवक का शव मिला, पुलिस को हत्या का शक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कसारा घाट क्षेत्र में 23 साल के युवक का सड़ा गला शव बरामद किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

देश की खबरें | ठाणे में लापता युवक का शव मिला, पुलिस को हत्या का शक
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ठाणे, जनवरी 10 महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कसारा घाट क्षेत्र में 23 साल के युवक का सड़ा गला शव बरामद किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने रविवार को बताया कि मृतक की पहचान सतीश आघवे के तौर पर हुई है और वह दो दिन पहले कसारा शहर में स्थित अपने घर से लापता हो गया था।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके परिवार को फोन कर उसके शव के मौके पर होने की जानकारी दी थी ।

कसारा थाने के निरीक्षक दत्तू भोये ने बताया कि परिवार के सदस्य पुलिस के संग मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। उन्होंने बताया कि शव पर चाकू घोंपे जाने के निशान हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस को शक है कि यह हत्या का मामला है।

अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हत्या एवं सबूतों को नष्ट करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2021 02:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).