बरहामपुर (ओडिशा), 12 अप्रैल ओडिशा के गंजम जिले में शनिवार को एक बंद कमरे से 32 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान कोटिनाडा गांव के अजीत बिसोई के रूप में हुई है और वह दिगपहांडी के डंडा नट समूह (लोक नृत्य मंडली) का हिस्सा था।
पुलिस को संदेह है कि बिसोई की मौत कलाकारों के शौचालय में आत्महत्या करने से हुई।
दिगपहंडी पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक पीके पात्रा ने कहा कि हमने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि बिसोई शुक्रवार रात अन्य कलाकारों के साथ कमरे में आराम कर रहे थे।
बिसोई के पिता सरोज बिसोई ने उनकी मौत में गड़बड़ी का आरोप लगाया और जांच की मांग की।
पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY