एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बरेली में तीन दिन से लापता बच्चे का शव सीवर लाइन में मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बरेली जिला मुख्यालय के बारादरी थाना इलाके के संजयनगर में तीन दिन पूर्व लापता हुए आठ वर्षीय मासूम बच्चे का शव सोमवार को घर से चंद कदम की दूरी पर सीवर लाइन में पड़ा मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | बरेली में तीन दिन से लापता बच्चे का शव सीवर लाइन में मिला

बरेली (उप्र), दो जून बरेली जिला मुख्यालय के बारादरी थाना इलाके के संजयनगर में तीन दिन पूर्व लापता हुए आठ वर्षीय मासूम बच्चे का शव सोमवार को घर से चंद कदम की दूरी पर सीवर लाइन में पड़ा मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बारादरी थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) धनंजय पांडे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।।

पुलिस के अनुसार, संजयनगर निवासी हरिमोहन यादव का आठ वर्षीय पुत्र विराट यादव 30 मई की शाम करीब पांच बजे घर के पास खेलते समय अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला।

इसके बाद हरिमोहन ने बारादरी थाने में बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो बच्चा विराट रेजीडेंसी कॉलोनी की ओर जाता दिखा।

इसके बाद परिजनों और पुलिस ने क्षेत्र में फोटो दिखाकर बच्चे की तलाश करने की कोशिश की, मगर कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

पुलिस ने सोमवार को इलाके की एक खुली सीवर लाइन को लेकर संदेह जताया और जेसीबी से इसकी खुदाई कराई। इस दौरान घर से महज सौ मीटर की दूरी पर स्थित इस सीवर लाइन में मासूम का शव पड़ा मिला। शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सीवर लाइन कई दिनों से खुली पड़ी थी, लेकिन किसी ने उसे ढकने की जहमत नहीं उठाई। यदि समय रहते सुरक्षा के इंतजाम किए जाते तो यह दर्दनाक हादसा टल सकता था।

सं आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2025 09:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).