देश की खबरें | पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए व्यवसायी का शव रायपुर लाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गए पर्यटकों में शामिल व्यवसायी दिनेश मिरानिया का शव बुधवार रात रायपुर लाया गया।

रायपुर, 23 अप्रैल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गए पर्यटकों में शामिल व्यवसायी दिनेश मिरानिया का शव बुधवार रात रायपुर लाया गया।

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर प्रमुख पर्यटक स्थल बैसरन में मंगलवार को आतंकवादियों ने हमला किया था, जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। मृतकों में ज्यादातर पर्यटक थे जिनमें दिनेश मिरानिया भी शामिल थे।

अधिकारियों ने बताया कि शहर की समता कॉलोनी इलाके के निवासी दिनेश का पार्थिव शरीर दिल्ली से नियमित उड़ान से रायपुर लाया गया। विमान रात नौ बजे के बाद यहां स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर उतरा। शव को एंबुलेंस की मदद से उनके आवास पर ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि राज्य के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और भाजपा के अन्य नेताओं ने हवाई अड्डे पर मिरानिया को पुष्पांजलि अर्पित की।

दिनेश की पत्नी और उनके रिश्तेदार पार्थिव शरीर को ले जा रही एंबुलेंस के पीछे एक वाहन में थे। उनकी पत्नी और बच्चों के आंसू थम नहीं रहे थे तथा रिश्तेदार उन्हें संभालने की कोशिश कर रहे थे।

मिरानिया का शव उनके आवास पर पहुंचते ही समता कॉलोनी इलाके का माहौल गमगीन हो गया। मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने ‘‘दिनेश भाई अमर रहे’’ और ‘‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’’ के नारे लगाए तथा इसका बदला लेने की मांग की।

जब पार्थिव शरीर को एंबुलेंस से उतार कर घर के भीतर ले जाया जा रहा था तब उपमुख्यमंत्री साव, मंत्री चौधरी, जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने उन्हें कंधा दिया।

दिनेश मिरानिया का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को रायपुर में होगा।

मिरानिया मंगलवार को जब पहलगाम में अपने परिवार के साथ अपनी शादी की सालगिरह मना रहे थे तभी आतंकवादियों ने हमला कर उनकी हत्या कर दी।

इससे पहले आज शाम भारतीय जनता पार्टी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई तथा ‘चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज’ के कार्यकर्ताओं ने राज्य की राजधानी में अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन किया और आतंकी हमले की कड़ी निंदा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\