विदेश की खबरें | रूस में विमान हादसे में मरने वाले सभी लोगों के शव मिले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. एंतोनोव एएन-26 विमान मंगलवार को पलाना के कमचातका क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। खराब मौसम के कारण विमान रडार से ओझल हो गया था। विमान पेत्रोपावलोव्स्क-कमचात्स्की से पलाना जा रहा था। विमान में सवार 22 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों में से कोई भी जीवित नहीं बचा।
एंतोनोव एएन-26 विमान मंगलवार को पलाना के कमचातका क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। खराब मौसम के कारण विमान रडार से ओझल हो गया था। विमान पेत्रोपावलोव्स्क-कमचात्स्की से पलाना जा रहा था। विमान में सवार 22 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों में से कोई भी जीवित नहीं बचा।
विमान का मुख्य हिस्सा मंगलवार शाम को एक पहाड़ की तलहटी में मिला था और बाकी हिस्सा ओखोत्स्क समुद्र में तैरता हुआ मिला था। राहत एवं बचाव दल को बुधवार को 19 लोगों के शव मिले थे और शेष शव शुक्रवार को मिले। इसके अलावा विमान के दो ब्लैक बॉक्स में से एक को बरामद किया गया है। हालांकि, यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है कि बरामद किया गया ब्लैक बॉक्स ‘वॉयस रिकॉर्डर’ था या ‘फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर’।
रूसी समाचार एजेंसी ‘तास’ की खबर के अनुसार कमचातका एविएशन एंटरप्राइज का एक एंतोनोव एएन-28 विमान 2012 में पेत्रोपावलोव्स्क-कमचात्स्की से उसी मार्ग पर उड़ान भरने के दौरान पलाना में उतरने से पहले पर्वतीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिस मार्ग पर मंगलवार को हादसा हुआ था। उस विमान में 14 लोग सवार थे, जिनमें से 10 की मौत हो गयी थी। घटना में मारे गये दोनों पायलट के खून के नमूने में शराब के अंश मिले थे।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)