भाजपा ने पहलगाम हमले पर कांग्रेस के कई नेताओं की टिप्पणियों को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी से सवाल किया
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस के कई नेताओं की उन टिप्पणियों को लेकर सोमवार को मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से सवाल किया, जिनमें पाकिस्तान के साथ युद्ध की आवश्यकता और आतंकवादियों द्वारा गैर-मुस्लिमों को निशाना बनाये जाने संबंधी पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के बयान पर सवाल उठाया गया है.
नयी दिल्ली, 28 अप्रैल : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस के कई नेताओं की उन टिप्पणियों को लेकर सोमवार को मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से सवाल किया, जिनमें पाकिस्तान के साथ युद्ध की आवश्यकता और आतंकवादियों द्वारा गैर-मुस्लिमों को निशाना बनाये जाने संबंधी पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के बयान पर सवाल उठाया गया है.
पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने विपक्षी पार्टी के नेतृत्व पर निशाना साधने के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, महाराष्ट्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार, कर्नाटक के मंत्री आर बी तिम्मापुर तथा राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाद्रा सहित पार्टी के कई नेताओं के नाम लिए. उन्होंने कहा, ‘‘क्या राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे का अपनी पार्टी पर कोई नियंत्रण नहीं है? या फिर उन दोनों ने औपचारिक टिप्पणियां कीं और दूसरों को अपनी मर्जी से बोलने की आजादी दी?’’ यह भी पढ़ें : बाबा केदार की मूर्ति शीतकालीन प्रवास स्थल उखीमठ से केदारनाथ के लिए रवाना
प्रसाद ने कहा कि उनकी (कांग्रेस नेताओं की) टिप्पणियों का इस्तेमाल पाकिस्तान में, यहां तक कि वहां की मीडिया द्वारा भी भारत को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जब आतंकी हमले के बाद पूरी दुनिया भारत के साथ है, चाहे वह अमेरिका, फ्रांस हो या सऊदी अरब हो,- ये नेता इस तरह की शर्मनाक और गैरजिम्मेदाराना टिप्पणी कर रहे हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह असंवेदनशीलता की पराकाष्ठा है. उन्होंने कहा कि वडेट्टीवार और तिम्मापुर जैसे नेताओं ने कुछ पीड़ितों के इस बयान पर सवाल उठाया है कि आतंकवादियों ने गैर-मुसलमानों की पहचान की और फिर उन्हें गोली मार दी.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आतंकी हमले के बाद जवाबी कार्रवाई के लिए सर्वदलीय बैठक में सरकार को अपना समर्थन दिया था और कहा कि यह भारत के परिपक्व लोकतंत्र की ताकत को दर्शाता है. प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा कि हालांकि, कई कांग्रेस नेताओं ने ऐसी टिप्पणियां की हैं जो एक पैटर्न का हिस्सा लगती हैं. उन्होंने आश्चर्य जताया कि क्या उनके नेतृत्व ने हमले के मद्देनजर महज औपचारिकता निभाने के लिए प्रतिक्रिया व्यक्त की.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2025 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

