विदेश की खबरें | अमेरिकी विदेश नीति की गत 40 साल की सबसे बड़ी असफलता चीन से निपटने को लेकर रही : ब्रायन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन ने कहा कि पिछले 40 वर्षों में विभिन्न सरकारें जिस तरह चीन से निपटीं, वह अमेरिकी विदेश नीति की सबसे बड़ी असफलता है। उन्होंने साथ ही जोर दिया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इसे बदलने के लिए कदम उठाए।

वाशिंगटन, पांच सितंबर अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन ने कहा कि पिछले 40 वर्षों में विभिन्न सरकारें जिस तरह चीन से निपटीं, वह अमेरिकी विदेश नीति की सबसे बड़ी असफलता है। उन्होंने साथ ही जोर दिया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इसे बदलने के लिए कदम उठाए।

व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में ब्रायन ने कहा, ‘‘जिस तरह से हम पिछले 40 वर्षों में चीन से निपटे, वह संभवत: अमेरिकी विदेश नीति की सबसे बड़ी असफलता है।’’

यह भी पढ़े | ईरान का यूरेनियम भंडार अंतर्राष्ट्रीय समझौते के तहत 10 गुना से अधिक.

उन्होंने कहा, ‘‘यह वह मंत्र है जिससे चीन समृद्ध हुआ, जबकि चीन बौद्धिक संपदा की चोरी, अनैतिक व्यापार हथकंडों और पड़ोसी देशों या थिएनआनमन चौक पर अपने ही लोगों को डराने-धमकाने में शामिल रहा लेकिन हमने अपनी आंखें बंद रखीं। हमारे आंखें बंद रखने की वजह से वह अमीर बना और चीन के मध्यम वर्ग का हमारी तरह विस्तार हुआ।’’

ब्रायन ने कहा, ‘‘हम विश्वास करना चाहते हैं कि सभी हमारी तरह बनना चाहते हैं, अधिक पश्चिमी और अधिक लोकतांत्रिक, लेकिन तथ्य यह कि ठीक इसके विपरीत हुआ। चीन में गत वर्षों में मानवाधिकार उल्लंघन की स्थिति और बिगड़ी, चाहे नेता हो या धार्मिक अल्पसंख्यक हो या पड़ोसी,या हाल तक हांगकांग के लोग जो लोकतंत्र का आनंद लेते थे, ताइवान को डराना-धमकाना हो, हमने चीन की बहुत ही नुकसानदायक गतिविधि देखी है।’’

यह भी पढ़े | बांग्लादेश: नारायणगंज के फतुल्लाह की एक मस्जिद में फटा AC, 7 साल के एक बच्चे की हुई मौत; 40 से अधिक घायल.

उन्होंने कहा, ‘‘संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई) के निदेशक क्रिस्टोफर वारे ने कहा है कि प्रत्येक 10 घंटे में चीन द्वारा की जा रही जासूसी के मामले का खुलासा हो रहा है। इसका मतलब, अमेरिका के खिलाफ गतिविधि लगातार चल रही है। हमने ऐसा कभी नहीं देखा था। यह सोवियत संघ के साथ शीत युद्ध की तरह नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि ट्रम्प चीन के खिलाफ खड़े हुए हैं। गत 40 साल में पहली बार चीन पर आयात शुल्क लगाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\