विदेश की खबरें | बांग्लादेश की अदालत ने आठ वर्षीय बच्ची के बलात्कार और हत्या मामले में दोषी को फांसी की सजा सुनायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश की एक अदालत ने आठ साल की बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या के लिए एक व्यक्ति को शनिवार को मौत की सजा सुनायी। इस मामले की सुनवायी रिकॉर्ड 20 दिन में पूरी की गई।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ढाका, 17 मई बांग्लादेश की एक अदालत ने आठ साल की बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या के लिए एक व्यक्ति को शनिवार को मौत की सजा सुनायी। इस मामले की सुनवायी रिकॉर्ड 20 दिन में पूरी की गई।

दोषी हितू शेख (50) पीड़िता की बड़ी बहन का ससुर है। यह घटना एक मार्च को पश्चिमी बांग्लादेश के मगुरा जिले में हुई जब पीड़िता अपनी बहन के घर गई थी।

बलात्कार के दौरान लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई थी और 12 दिन बाद ढाका के एक सैन्य अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई।

मगुरा स्थित महिला एवं बाल उत्पीड़न रोकथाम न्यायाधिकरण के न्यायाधीश एम. जाहिद हसन ने घोषणा की, ‘‘उसे फांसी की सजा सुनायी जाती है।’’

हालांकि, अदालत ने तीन सह-आरोपियों - दोषी की पत्नी और दो बेटों - को यह कहते हुए बरी कर दिया कि अभियोजन पक्ष उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों को साबित नहीं कर सका।

इस घटना पर पूरे देश में रोष उत्पन्न हो गया था।

उच्च न्यायालय की एक पीठ ने मुकदमे की सुनवायी छह महीने में पूरी करने का आदेश दिया था और पुलिस को जांच पूरी करने के लिए 30 दिन का समय दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Prediction: अहम मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल की राह मजबूत करना चाहेगा इंग्लैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Holi 2026 AI Photo Prompts: इस होली अपनी तस्वीरों को दें जादुई टच; इन 8 क्रिएटिव AI प्रॉम्प्ट्स के साथ बनाएं वायरल होने वाली फोटोज

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Weather Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Preview: आज इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\