जरुरी जानकारी | किसान भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़: केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को कहा कि किसान भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ और खाद्य सुरक्षा के संरक्षक हैं।

अमृतसर, 24 फरवरी केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को कहा कि किसान भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ और खाद्य सुरक्षा के संरक्षक हैं।

पुरी ने किसान सम्मान समारोह के दौरान यह बात कहर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बिहार के भागलपुर में पीएम-किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी की।

एक सरकारी बयान में कहा गया कि मंत्री अमृतसर में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय से कई किसानों और गणमान्य व्यक्तियों के साथ कार्यक्रम में डिजिटल माध्यम से शामिल हुए।

गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के किसानों और अन्य सदस्यों को संबोधित करते हुए पुरी ने कहा कि किसानों का कल्याण, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। वे हमारी जमीन के रखवाले और हमारी खाद्य सुरक्षा के संरक्षक हैं।’’

मंत्री ने कहा कि किसान अब ऊर्जा उत्पादक बन गए हैं और सरकार उनके लाभ के लिए देश भर में वाहनों में पेट्रोल में एथनॉल मिश्रण का स्तर बढ़ाने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे किसान अब ऊर्जा उत्पादक बन गए हैं। पहले कुल एथनॉल मिश्रण 1.5 प्रतिशत था, लेकिन अब यह 19.6 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जिसके बाद किसानों को 90,000 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया है।’’

बयान के अनुसार, मंत्री ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी आई है।

अपने संबोधन के बाद, पुरी ने अर्थव्यवस्था में उनके योगदान को स्वीकार करते हुए किसानों को सम्मानित भी किया।

प्रधानमंत्री ने सोमवार को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी करते हुए देश भर के 9.8 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 22,000 करोड़ रुपये से अधिक हस्तांतरित किए।

उन्होंने बिहार में कई विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया। भागलपुर में एक कार्यक्रम में मोदी के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\