देश की खबरें | बाबरी मस्जिद विध्वंस की घटना ने देश को महात्मा गांधी की हत्या की तरह गहरा घाव दिया:विजयन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के मुख्यमंत्री ने पिनराई विजयन ने बृहस्पतिवार को कहा कि बाबरी मस्जिद विध्वंस की घटना ने देश को महात्मा गांधी की हत्या की तरह गहरा घाव दिया है।
तिरुवनंतपुरम, एक अक्टूबर केरल के मुख्यमंत्री ने पिनराई विजयन ने बृहस्पतिवार को कहा कि बाबरी मस्जिद विध्वंस की घटना ने देश को महात्मा गांधी की हत्या की तरह गहरा घाव दिया है।
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 1992 में विवादित ढांचा ढहाये जाने की इस घटना के मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी सहित 32 आरोपियों को लखनऊ में सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा बरी किये जाने के एक दिन बाद विजयन की यह टिप्पणी आई है।
यह भी पढ़े | Gandhi Jayanti 2020: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा- महात्मा गांधी की विचारधारा से प्रभावित मोदी सरकार.
मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वक्त आ गया है कि एक बार फिर धार्मिक आधिपत्य के खिलाफ लड़ाई लड़ी जाए, ताकि देश के लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता की रखा हो सके।
उन्होंने कहा कि सीबीआई और केंद्र सरकार की यह जिम्मेदारी है कि वे अपराध को अंजाम देने वालों को दंडित करने के लिये आवश्यक कानूनी कार्रवाई करें।
विजयन ने कहा, ‘‘बाबरी मस्जिद को ढहाया जाना सिर्फ एक मस्जिद को नष्ट करने की घटना नहीं थी- बल्कि इसने गांधी की हत्या की तरह ही देश को गहरा घाव दिया। ’’
उन्होंने संघ परिवार की आलोचना करते हुए कहा कि इस जघन्य अपराध के लिये वह जिम्मेदार था, जिसने भारत की धर्मनिरपेक्षा को सबसे बड़ा आघात पहुंचाया।
उन्होंने कांग्रेस की भी आलोचना करते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय पार्टी अपने सहयोगी दलों के साथ उन घटनाक्रमों के लिये जिम्मेदार है, जो इस घटना के लिये अनुकूल माहौल बनाने में मददगार रही।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)