देश की खबरें | कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की अदालत का बहिष्कार करने की कोशिश नाकाम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कलकत्ता उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन (एचसीबीए) में वकीलों के एक वर्ग द्वारा न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय की अदालत का बहिष्कार करने के लिए शुक्रवार को एक प्रस्ताव लाने की कोशिश कुछ वकीलों के विरोध के चलते नाकाम हो गई। एसोसिएशन के एक शीर्ष पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।

कोलकाता, चार मार्च कलकत्ता उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन (एचसीबीए) में वकीलों के एक वर्ग द्वारा न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय की अदालत का बहिष्कार करने के लिए शुक्रवार को एक प्रस्ताव लाने की कोशिश कुछ वकीलों के विरोध के चलते नाकाम हो गई। एसोसिएशन के एक शीर्ष पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।

एचसीबीए अध्यक्ष अरूणाभ घोष ने मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव को सूचित किया कि एसोसिएशन के सचिव द्वारा प्रस्तावित एक बैठक के आयोजन का विरोध किया गया और कोई प्रस्ताव पारित नहीं हुआ।

घोष ने मुख्य न्यायाधीश को लिखे पत्र में कहा, ‘‘कलकत्ता उच्च न्यायालय के बार एसोसिएशन के सचिव ने निर्धारित उपयुक्त नियम कायदों का अनुपालन किये बगैर चार मार्च 2022 को (एसोसिएशन की) एक आम सभा बुलाई थी।’’

घोष ने कहा कि कुछ वकीलों ने मौखिक बातचीत से जुड़े मुद्दों को लेकर न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय की अदालत का बहिष्कार करने के लिए एचसीबीए में एक प्रस्ताव लाने की कोशिश की।

घोष ने पत्र में कहा, ‘‘इस तरह की बैठक का विरोध किया गया और आखिरकार कोई प्रस्ताव पारित नहीं हो सका।’’

न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय ने हाल में कम से कम तीन मामलों में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को पश्चिम बंगाल में सरकारी/ सरकार से सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्तियों में कथित गड़बड़ी की जांच का निर्देश दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now