देश की खबरें | कर्नाटक में माहौल भाजपा के पक्ष में, सत्ता में जल्द होगी वापसी : येदियुरप्पा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने रविवार को भरोसा जताया कि कर्नाटक में भाजपा आने वाले दिनों में सत्ता में वापसी करेगी, क्योंकि राज्य का माहौल पार्टी के पक्ष में है।
बेलगावी, 16 मार्च भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने रविवार को भरोसा जताया कि कर्नाटक में भाजपा आने वाले दिनों में सत्ता में वापसी करेगी, क्योंकि राज्य का माहौल पार्टी के पक्ष में है।
भाजपा की कर्नाटक इकाई में बढ़ती गुटबाजी के बीच पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी के सभी सदस्यों को मिलकर काम करना चाहिए।
उन्होंने कहा, “भाजपा के लिए माहौल बहुत अनुकूल है और मुझे शत-प्रतिशत यकीन है कि हम आने वाले दिनों में कर्नाटक में सत्ता में वापसी करेंगे। हम सब मिलकर इस दिशा में ईमानदारी से प्रयास कर रहे हैं।”
येदियुरप्पा ने यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा, “कोई सुझाव देने का सवाल ही नहीं उठता है, सबको हर हाल में मिलकर काम करना होगा।”
कर्नाटक भाजपा में गुटबाजी खुलकर सामने आई है, क्योंकि बीजापुर शहर से विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल और गोकक से विधायक रमेश जरकीहोली के नेतृत्व में पार्टी का एक धड़ा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र के इस्तीफे की मांग पर अड़ा हुआ है।
यतनाल और जरकीहोली ने विजयेंद्र की खुलेआम आलोचना करते हुए उन पर सत्तारूढ़ कांग्रेस के साथ “सुविधा की राजनीति” करने का आरोप लगाया है। दोनों नेताओं ने विजयेंद्र और उनके पिता येदियुरप्पा पर पार्टी को अपने चंगुल में रखने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है।
हालांकि, येदियुरप्पा ने यतनाल से जुड़े सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया।
विकास की कमी और गारंटी योजनाओं के क्रियान्वयन पर चिंता जताते हुए कांग्रेस सरकार को दिए गए सुझावों के बारे में पूछे गए सवाल पर येदियुरप्पा ने कहा, “इन गारंटियों का कोई मतलब नहीं है। लोगों को खुश करने के लिए इनकी घोषणा की गई थी, लेकिन इन्हें ठीक से लागू नहीं किया गया। यह (सरकार) एक तरह से तुगलक दरबार है। देखते हैं कि वे कब तक इस तरह से सरकार चलाएंगे।”
येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री कार्यकाल की तुलना में मौजूदा सरकार के बजट में उत्तर कर्नाटक के साथ अन्याय होने के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “यह एक तथ्य है, जो सभी को पता है।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2025 05:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

