जरुरी जानकारी | कृत्रिम मेधा के आने से नौकरियों की प्रकृति बदल जाएगी: अरुंधति भट्टाचार्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेल्सफोर्स (दक्षिण एशिया) की अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अरुंधति भट्टाचार्य ने बृहस्पतिवार को कहा कि कृत्रिम मेधा (एआई) के आने से नौकरियों की प्रकृति बदल जाएगी और लोगों को खुद को नए कौशल से लैस करने की जरूरत होगी।

कोलकाता, 20 मार्च सेल्सफोर्स (दक्षिण एशिया) की अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अरुंधति भट्टाचार्य ने बृहस्पतिवार को कहा कि कृत्रिम मेधा (एआई) के आने से नौकरियों की प्रकृति बदल जाएगी और लोगों को खुद को नए कौशल से लैस करने की जरूरत होगी।

उन्होंने कहा कि एआई, डेटा का इस्तेमाल करके बेहतर नतीजे प्राप्त करने में मदद करेगा।

भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘ बदलाव के साथ समायोजन बैठाने की जरूरत है न कि उसका विरोध करने की। नौकरियों की प्रकृति बदल जाएगी और डेटा का उपयोग करके बेहतर व्यावसायिक लक्ष्य हासिल होंगे। मानवीय त्रुटियां कम हो जाएंगी।’’

एसबीआई की पूर्व चेयरमैन ने कहा कि मनुष्य और एआई एक साथ अधिक दक्षता तथा उत्पादकता प्रदान कर सकते हैं।

सेल्सफोर्स ने 2005 में हैदराबाद में अपने पहले उत्कृष्टता केंद्र के साथ भारत में परिचालन शुरू किया। इसने आवास व वाणिज्यिक ऋण के लिए बंधन बैंक की कर्ज प्रणाली की दक्षता सुधारने के लिए उसके साथ सहयोग किया था।

भट्टाचार्य ने कहा कि सेल्सफोर्स का अब देश में छह गंतव्यों तक विस्तार हो चुका है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा सालाना राजस्व एक अरब डॉलर और कर्मचारियों की संख्या 13,000 है। हम भारत में सतत वृद्धि दर्ज कर रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज