एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हथियाबंद लोगों ने स्थानीय कांग्रेस नेता पर लाठियों से हमला किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम को जोधपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हथियारबंद करीब छह लोगों ने एक स्थानीय कांग्रेस नेता पर लाठियों से हमला कर दिया।

देश की खबरें | हथियाबंद लोगों ने स्थानीय कांग्रेस नेता पर लाठियों से हमला किया

बीकानेर (राजस्थान), आठ अक्टूबर बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम को जोधपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हथियारबंद करीब छह लोगों ने एक स्थानीय कांग्रेस नेता पर लाठियों से हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि घटना नोखा थाना क्षेत्र की है जहां मेघसिंह भाटी करणी माता मंदिर के दर्शन कर अपने परिवार के सदस्यों के साथ लौट रहे थे। वाहन में मौजूद आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते सिंह पर हमला किया और उसकी कार क्षतिग्रस्त कर दी।

उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर मेघसिंह की पत्नी मौके पर मौजूद अन्य लोगों से पति को बचाने की अपील करती रही, लेकिन कोई आगे नहीं आया।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेता मेघसिंह भाटी के पैरों में कई फ्रैक्चर आए हैं।

नोखा के थानाधिकारी ईश्वर चंद जांगिड ने बताया कि आरोपियों में से तीन की पहचान पृथ्वीराज, बृजलाल और हरी सिंह के रूप में की गई है और अन्य लोगों को पकड़ने का प्रयास किये जा रहे हैं।

वहीं, स्थानीय कांग्रेस नेताओं और नोखा से भाजपा विधायक ने हमले की निंदा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2021 06:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).