देश की खबरें | मौलिक अधिकारों का दायरा बढ़ाने में शीर्ष अदालत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई: प्रधान न्यायाधीश गवई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) बी आर गवई ने बुधवार को कहा कि उच्चतम न्यायालय ने मौलिक अधिकारों के दायरे को बढ़ाने में ‘महत्वपूर्ण भूमिका’ निभाई है।

नयी दिल्ली, 21 मई भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) बी आर गवई ने बुधवार को कहा कि उच्चतम न्यायालय ने मौलिक अधिकारों के दायरे को बढ़ाने में ‘महत्वपूर्ण भूमिका’ निभाई है।

उन्होंने कहा कि शीर्ष न्यायालय सूचना प्रौद्योगिकी, मध्यस्थता और चुनावी प्रक्रियाओं से संबंधित जटिल मुद्दों पर निर्णय देकर समाज की उभरती जरूरतों के प्रति गंभीर रहा है।

प्रधान न्यायाधीश ने जोर देकर कहा कि महत्वपूर्ण बात यह है कि इसने जनहित याचिकाओं के माध्यम से, सबसे अधिक हाशिए पर पड़े लोगों के लिए अपने दरवाजे खोले हैं।

प्रधान न्यायाधीश ‘सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन’ (एससीबीए) द्वारा आयोजित एक समारोह में बोल रहे थे जिसे शीर्ष न्यायालय के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक पुस्तक का विमोचन करने के लिए आयोजित किया गया था।

उच्चतम न्यायालय 26 जनवरी, 1950 को अस्तित्व में आया था और दो दिन बाद इसका उद्घाटन किया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘...इस अर्थ में सर्वोच्च न्यायालय की 75 वर्ष की यात्रा को भारतीय संविधान की यात्रा से अलग नहीं किया जा सकता है। दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, एक जीवन देता है और दूसरा यह सुनिश्चित करता है कि जीवन सम्मान, न्याय और स्वतंत्रता के साथ बना रहे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\