UP: प्रयागराज में कथित चोर की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश जारी
नगर के खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के बेनीगंज में मंगलवार तड़के दो कथित चोरों की स्थानीय लोगों ने बुरी तरह पिटाई कर दी जिससे एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.
प्रयागराज, 11 अक्टूबर: नगर के खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के बेनीगंज में मंगलवार तड़के दो कथित चोरों की स्थानीय लोगों ने बुरी तरह पिटाई कर दी जिससे एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस अधीक्षक (नगर) संतोष कुमार मीणा ने बताया कि आज सुबह बेनीगंज क्षेत्र के बाबा मार्केट में दो लोगों के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना पाकी मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें एसआरएन अस्पताल पहुंचाया. वहां डाक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे व्यक्ति का इलाज चल रहा है. Uttar Pradesh: प्रयागराज में तमंचे के बल पर सरेआम लूट, हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश (Watch Video)
उन्होंने बताया, जांच में प्रथम दृष्टया पाया गया कि ये लोग चोरी के इरादे से आए थे, इसलिए उनके साथ मारपीट की गई. मीणा ने बताया कि मृतक की पहचान गप्पू उर्फ जहीर खान (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि घायल व्यक्ति का नाम मुन्ना उर्फ यूसुफ खान है. सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर संदिग्ध आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी.
खुल्दाबाद थाना के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ लोगों की पहचान की गई है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी होगी. प्राथमिक जांच में पाया गया कि गप्पू और मुन्ना इतनी रात को बेनीगंज में घूम रहे थे, जबकि इनका मकान करेली में है. प्रथम दृष्टया ये चोरी की नीयत से आए थे. उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2022 09:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

