देश की खबरें | अमेरिका से 119 निर्वासितों को लेकर विमान आज रात अमृतसर पहुंचेगा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमेरिका से 119 अवैध प्रवासियों को लेकर एक विमान शनिवार रात अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरेगा।
चंडीगढ़, 15 फरवरी अमेरिका से 119 अवैध प्रवासियों को लेकर एक विमान शनिवार रात अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरेगा।
यह दूसरी बार होगा, जब डोनाल्ड ट्रंप के पिछले महीने अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद भारतीयों को निर्वासित किया जाएगा।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विमान के शनिवार रात करीब 10 बजे हवाई अड्डे पर उतरने की उम्मीद है। निर्वासित किए गए लोगों में पंजाब के 67, हरियाणा के 33 , गुजरात के आठ, उत्तर प्रदेश के तीन, गोवा, महाराष्ट्र और राजस्थान के दो-दो तथा हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के एक-एक नागरिक हैं।
निर्वासित लोगों को लाने वाले तीसरे विमान के 16 फरवरी को पहुंचने की उम्मीद है।
इससे पहले पांच फरवरी को अमेरिका का एक सैन्य विमान भारत के विभिन्न राज्यों के 104 ‘‘अवैध प्रवासियों’’ को लेकर अमृतसर पहुंचा था। ट्रंप प्रशासन ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई के तहत इन लोगों को भारत निर्वासित किया था।
इस बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘‘अवैध’’ भारतीय प्रवासियों को लेकर एक और विमान के अमृतसर हवाई अड्डे पर आने की संभावना पर शुक्रवार को सवाल उठाया। मान ने केंद्र सरकार पर पंजाब को बदनाम करने का आरोप लगाया।
मान ने शुक्रवार शाम अमृतसर में पत्रकारों से कहा, ‘‘भाजपा नीत केंद्र सरकार हमेशा पंजाब के साथ भेदभाव करती है। वह राज्य को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ती।’’
उन्होंने कहा, ‘‘एक साजिश के तहत वे पंजाब और पंजाबियों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2025 12:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

