देश की खबरें | गुरुद्वारे के नजदीक बच्ची का अपहरण कर यौन उत्पीड़न की कोशिश करने का आरोपी पकड़ा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी दिल्ली के गुरुद्वारे नानक प्याऊ में एक सेवादार ने एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जिसने कथित तौर पर छह वर्षीय एक बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर अपहरण कर लिया और उसका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल उत्तरी दिल्ली के गुरुद्वारे नानक प्याऊ में एक सेवादार ने एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जिसने कथित तौर पर छह वर्षीय एक बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर अपहरण कर लिया और उसका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना 24 अप्रैल को हुई जब बच्ची अपनी मां के साथ गुरुद्वारा गई थी और खेलते समय उससे बिछड़ गई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी आशु छेत्री बुडा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सेवादार दीपक दुआ ने लड़की को आजादपुर निवासी बुडा के चंगुल से बचाया, जिसने कथित तौर पर लड़की को चॉकलेट देने के बहाने से बुलाया और उसका अपहरण कर लिया था। उन्होंने बताया कि आरोपी नशे का आदी है।

अधिकारी ने बताया कि निरंकारी कॉलोनी निवासी दुआ ने लड़की को रोते हुए देखा और पुलिस को सूचित करने से पहले आरोपी को पकड़ लिया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और प्रकरण की जांच जारी है।

पुलिस ने बताया कि बच्ची को उसके परिवार को सौंप दिया गया है और उसकी मेडिकल जांच करवाई गई है। उसने बताया कि दुआ ने बच्ची को और अधिक नुकसान पहुंचाने से रोकने में अहम भूमिका निभाई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर