एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | प्रयागराज जंक्शन पर रेलकर्मी की हत्या कर आरोपी ट्रेन के नीचे आया, मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रयागराज जंक्शन पर बुधवार रात को एक अप्रत्याशित घटना में मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने एक रेलकर्मी पर रॉड से हमला कर दिया और रेलकर्मी को बचाने आए आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) के एक जवान को घायल कर दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | प्रयागराज जंक्शन पर रेलकर्मी की हत्या कर आरोपी ट्रेन के नीचे आया, मौत

प्रयागराज, 10 जुलाई प्रयागराज जंक्शन पर बुधवार रात को एक अप्रत्याशित घटना में मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने एक रेलकर्मी पर रॉड से हमला कर दिया और रेलकर्मी को बचाने आए आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) के एक जवान को घायल कर दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

आरपीएफ के जवानों और यात्रियों से घिरता देख आरोपी व्यक्ति ने प्लेटफॉर्म पर प्रवेश कर रही पूर्वा एक्सप्रेस के नीचे छलांग लगा दी जिससे कटकर उसकी मौत हो गई, वहीं इस घटना में रेलकर्मी की भी मौत हो गई है।

आरपीएफ निरीक्षक अमित कुमार मीणा ने बताया, ‘‘बुधवार की रात में विक्षिप्त किस्म के एक व्यक्ति ने रॉड से रेलकर्मी अमित कुमार पटेल पर हमला किया और अमित को बचाने आए आरपीएफ सिपाही माधव सिंह पर भी हमला कर दिया।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस, लोगों और यात्रियों से घिरता देख आरोपी व्यक्ति ने प्लेटफॉर्म पर प्रवेश कर रही पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन के नीचे छलांग लगा दी जिससे कटकर उसकी मौत हो गई। यह पूरी घटना एक मिनट के भीतर घटी।

मीणा ने बताया कि घायल रेलकर्मी अमित कुमार पटेल (25) को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, वहीं आरपीएफ सिपाही माधव सिंह का इलाज हो रहा है।

उन्होंने बताया कि आरोपी के शव की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है। सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रही उसकी हरकतों से प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2025 11:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).