देश की खबरें | पंजाब की ‘आप’ सरकार दिल्ली में पानी की कमी पैदा करने की साजिश रच रही: प्रवेश वर्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी (आप) नीत पंजाब सरकार पर दिल्ली को उसके हिस्से का पानी न देने की साजिश रचने का मंगलवार को आरोप लगाया।

नयी दिल्ली, छह मई राष्ट्रीय राजधानी के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी (आप) नीत पंजाब सरकार पर दिल्ली को उसके हिस्से का पानी न देने की साजिश रचने का मंगलवार को आरोप लगाया।

वर्मा ने कहा कि दिल्ली में पिछले छह दिनों से लगातार पानी की कम आपूर्ति की जा रही है। पहले, एक मई को 88 क्यूसेक और फिर पांच मई को 130 क्यूसेक कम आपूर्ति की गई।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘पंजाब सरकार दिल्ली को उसके हिस्से के पानी से वंचित रखने की साजिश रच रही है। वे राजधानी में फरवरी में हुए चुनाव में ‘आप’ की हार का बदला लेने के लिए दिल्ली की जनता से पानी की आपूर्ति को लेकर गंदी राजनीति कर रहे हैं।’’

मंत्री ने कहा कि रोजाना पानी की कम आपूर्ति किए जाने से दिल्लीवासियों को परेशानी हो रही है, खासकर गर्मियों के मौसम में।

उन्होंने पानी की कम आपूर्ति किए जाने की निंदा की और आश्वासन दिया कि भाजपा सरकार जनता को परेशान नहीं होने देगी।

वर्मा ने पिछले सप्ताह भी ‘आप’ सरकार पर हरियाणा एवं दिल्ली के पानी के उचित हिस्से को ‘रोककर’ ‘‘गंदी राजनीति’’ करने का आरोप लगाया था।

इस मामले पर ‘आप’ ने तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

उन्होंने यह बयान ऐसे समय दिया है जब भाखड़ा बांध से पानी के बंटवारे को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच गतिरोध जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\