देश की खबरें | संतोष ट्रॉफी फुटबॉल का 75वां सत्र 16 अप्रैल से होगा शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संतोष ट्रॉफी राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के 75वें सत्र की शुरुआत 16 अप्रैल को केरल के मलप्पुरम में चिर प्रतिद्वंद्वी टीमों पश्चिम बंगाल और पंजाब के बीच मैच से होगी।

नयी दिल्ली, 31 मार्च संतोष ट्रॉफी राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के 75वें सत्र की शुरुआत 16 अप्रैल को केरल के मलप्पुरम में चिर प्रतिद्वंद्वी टीमों पश्चिम बंगाल और पंजाब के बीच मैच से होगी।

टूर्नामेंट के सभी मैच मलप्पुरम के दो स्थलों मंजेरी पय्यानाड स्टेडियम और कोट्टप्पडी स्टेडियम में होंगे।

पंजाब और बंगाल के बीच टूर्नामेंट का पहला मुकाबला कोट्टप्पडी स्टेडियम में खेला जायेगा।

टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें भाग लेंगी और इसका फाइनल दो मई को मंजेरी पय्यानाड में होगा।

इन 10 टीमों को पांच-पांच के दो समूहों में विभाजित किया गया है, जिसमें प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। अंतिम चार के मुकाबले 28 और 29 अप्रैल को खेले जायेंगे।

टूर्नामेंट का मलप्पुरम में आयोजन केरल सरकार की मदद से हो रहा है।

ग्रुप ए: मेघालय, पंजाब, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, केरल ।

ग्रुप बी: गुजरात, कर्नाटक, ओडिशा, सेना, मणिपुर।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\